सिवान में 20 केंद्रों पर 173 लोगों को दिया गया कोरोना रोधी वैक्सीन का डोज

परवेज अख्तर/सिवान : वैश्विक महामारी कोरोना पर विजय पाने के लिए तीसरे चरण का टीकाकरण सोमवार से सदर अस्पताल समेत जिले के 20 केंद्रों पर शुरू हो गया। इस दौरान सत्र स्थलों पर 173 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन का डाेज दिया गया। वहीं जिलाधिकारी अमित पांडेय ने भी जिलेवासियों से अपील की है कि 45 से 60 वर्ष के बीच के सभी लोग कोरोना का टीका नजदीक के टीकाकेंद्र पर जाकर जरूर लें। उन्होंने कहाकि हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि कोरोना की इस जंग में वह अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि सदर अस्पताल समेत जिले के 20 केंद्रों पर 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन कर कोविडरोधी टीका लगाया गया। इसके साथ ही 45 से 60 वर्ष के बीच के वैसे लोग जो किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं, उन्हें भी कोरोना से प्रतिरक्षित करने के लिए टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि सोमवार को जिन लोगों का टीकाकरण किया गया, उनमें फ्रंटलाइन वर्क्स भी शामिल थे। सिविल सर्जन डा. यदुवंश कुमार शर्मा ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को रजिस्ट्रेशन के दौरान उम्र का निर्धारण के लिए आधार कार्ड या अन्य प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना पड़ रहा था। वहीं 45 से 60 साल के वैसे लोग जो गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं, उन्हें मेडिकल सर्टिफिकेट दिखाना पड़ रहा था, ताकि यह साबित हो सके कि उन्हें गंभीर बीमारी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026