Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मौत के बाद आनन-फानन में शुरू हुआ एंटी डेंगू कैंप

परवेज अख्तर/सिवान : शहर के दखिन टोला स्थित शहदानी चौक निवासी बेबी खातून की डेंगू से मौत के बाद मंगलवार से स्वास्थ्य विभाग ने एंटी डेंगू कैंप की शुरुआत कर दी है। शेख मोहल्ला में मंगलवार को एंटी डेंगू कैंप लगाया गया। जहां से स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के 22 संभावित मरीजों का सैंपल लिया। इस दौरान एंटी डेंगू कैंप में कुल 29 लोग पहुंचे थे। सरकारी आंकड़ों की माने तो जिले में अब तक डेंगू के कुल 16 मामले हैं। वहीं सूत्रों का कहना है कि पटना गए 44 सैंपल में से 5 का डेंगू पॉजिटिव आया है। ऐसे में अब कुल डेंगू पीड़तों की संख्या 21 हो जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग से पहले कोई सूचना नहीं

मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि एंटी डेंगू कैंप के संबंध में स्वास्थ्य विभाग पहले से कोई सूचना नहीं दे रहा है। जिसकी वजह से लोगों को कैंप के सही लोकेशन का पता नहीं चल रहा है। यहीं वजह है कि एंटी डेंगू कैंप में लोगों की संख्या कम रह रही है। हालांकि मोहल्ले के लोगों का कहना है कि शुक्लटोली, पुरानी किला, मकदुम सराय जैसे इलाकों से बड़ी संख्या में लोग रोज निजी लैबों में जाकर डेंगू की जांच करा रहे हैं। जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीम इसे गंभीरता से लेने की बजाय अब भी कोरम पूरा करने में जुटी है।

नगर परिषद् द्वारा फागिंग में भी घपला

मलेरिया विभाग के एक कर्मी का कहना है कि इलाके में फॉगिंग के मुद्दे पर वे नगर परिषद् से लगातार बात कर रहे हैं। लेकिन नगर परिषद् इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। बताया जा रहा है कि डेंगू की शुरुआत में ही यदि स्वास्थ्य विभाग व नगर परिषद् इसे गंभीरता से लिया होता तो आज स्थिति इतनी भयावह नहीं हुई रहती। वहीं नाम नहीं छापने के शर्त पर एक निगम पार्षद ने कहा कि नगर परिषद् द्वारा फागिंग में भी घपला किया जा रहा है। यही वजह है कि मच्छरों पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024