छपरा: मशरक थाना पुलिस और एंटी लिकर टास्क फोर्स ने गुरुवार को छापेमारी करतें हुए थाना क्षेत्र के अलग-अलग दो गांवों से शराब की बरामदगी की वही शराब धंधेबाज फरार हो गए। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने शुक्रवार को बताया कि एंटी लिकर टास्क फोर्स दारोगा मो फूलहसन, जमादार अजय कुमार सिंह और थाना पुलिस जमादार सुमन कुमार के संयुक्त सहयोग से गुप्त सूचना के आधार पर सपही और पदुमपुर गांव में छापेमारी की गई तो सपही गांव में पुआल के अंदर 27 पैक फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।
बरामद शराब जांच के दौरान रविकांत मांझी पिता ज्ञानी मांझी की पायी गयी वही पदुमपुर गांव में विजय मांझी पिता स्व रामजीत मांझी के मकान के पास पुआल से दो लीटर देशी शराब बरामद किया गया। वही विजय मांझी पुलिस बल को देख फरार हो गया। मामलेे में दोनों फरार शराब धंधेबाज पर कांड संख्या 05/22 दर्ज कर मामलेे में जांच-पड़ताल की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…