Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

भगवानपुर में असामाजिक तत्वों ने जबरदस्ती मिट्टी डाल दी

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के बड़ैला चंवर से जलनिकासी के अवरुद्ध किए गए रास्ते खुलवाने के लिए पैक्स अध्यक्ष ने एसडीओ से मांग की है। इसे लेकर बलहां एराजी के पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा ने बुधवार को महाराजगंज के एसडीओ को आवेदन दिया है। श्री शर्मा ने बताया कि उन्होंने एएसडीओ किशलय कुमार से मिलकर चंवर से जलनिकासी के लिए मांग की है। उन्होंने कहा कि भगवानपुर प्रखंड स्थित बड़ैला चंवर करीब 2500 एकड़ में फैला हुआ है। इसमें इसके इर्दगिर्द के करीब बीस गांवों का पानी गिरता है। चकिया बाजार होकर जाने वाले नाले से इस चंवर के जल का निकासी होता है। इससे होकर चंवर का पानी चकिया, चैनपुर, किशुनपुर लौवार के रास्ते सकरी में नदी में चला जाता है।

लेकिन, चंवर से जलनिकासी के इस रास्ते में चकिया बाजार के पास बने पुल को कुछ असामाजिक तत्वों ने जबरदस्ती से मिट्टी डालकर पूर्ण रूप से बन्द कर दिया है। इससे चंवर से जलनिकासी का रास्ता बंद हो गया है। इसे लेकर करीब एक महीना पहले भी स्थानीय सीओ व थानाध्यक्ष से शिकायत की गई थी। जब सीओ इस पुल को खोलवाने के लिए गए तो ग्रामीणों से झड़प हो गयी। इससे सीओ ने इसे छोड़ दिया और समस्या का समाधान नहीं हो सका। इससे थक-हार उन्होंने चंवर से जलनिकासी की समस्या के समाधान के लिए एसडीओ से मांग की है। इसके पहले सोमवार को भी इस समस्या के समाधान के लिए करीब डेढ़ सौ से ग्रामीणों का हस्ताक्षरयुक्त आवेदन डीएम को सौंपा गया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024