परवेज अख्तर/सिवान: कोरोना की दूसरी लहर का कहर क्षेत्र में लगातार बढ़ना शुरू हो गया है.रविवार को मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 104 लोगों की जांच रैपिड एंटीजन कीट से की गई. जिसमे 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया. संक्रमित हुए लोगों में बसंतपुर थानाक्षेत्र के करहीं खुर्द का एक, बसावं का एक, बनसोहीं का एक व भगवानपुर के एक शिक्षण संस्थान में काम करने वाला एक कर्मी शामिल है.
सीएचसी सूत्रों के अनुसार संक्रमित हुए 4 लोगों में से एक संक्रमित की ट्रेवल हिस्ट्री होने की बात बताई जाती है. ऐसे में उसके क्लोज कंटेक्ट में आये लोगों की भी जांच जरूरी है. वहीं रविवार को सामाचार प्रेषण तक सीएचसी में 70, समरदह में 6, सोहिलपट्टी में 20 व बसावं में 80 लोगों को कोविड-19 का वैक्सीन दिया जा चुका था. मौके पर हेल्थ मैनेजर बी.के. सिंह, अम्बुज कुमार, चंदन कुमार, लालबाबू ठाकुर समेत कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…