Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

जनसंपर्क कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील

परवेज अख्तर/सिवान : महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने शनिवार को मांझी एवं मशरख प्रखंड के मरहरपुल, मरहा टोला, पशुराम नटवर, मांडीपुर खुर्द, मांडीपुर कला, नवलपुर, डुमरसन सहित दर्जनों गांवों में जनसंपर्क कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान सिग्रीवाल ने मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विरोधी पार्टी जनता को गुमराह कर सत्ता हासिल करना चाह रही है, लेकिन जनता सब जानती है। कहा कि अब झांसे में नहीं आना है। सिग्रीवाल ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में विपक्ष के लाेग महंगाई, सड़क, बिजली और सुरक्षा की बात नहीं कर रहे, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने देश में हीं नहीं पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026