परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के नौतन थाना क्षेत्र के नौतन बाजार स्थित ग्रामीण बैंक के पास एक कठा सात धुर जमीन को लेकर दो पक्ष के बीच तनाव बना हुआ है। इस मामले मे एक पक्ष के नौतन गांव निवासी संजय मांझी ने थाने मे लिखित आवेदन देकर कारवाई करने की मांग किया है। उसने कहा है कि खाता संख्या 270 सर्वे नंबर 2798, रकबा एक कट्ठा सात धुर हमारे पूर्वज के नाम से है।
जिसे एक पक्ष के द्वारा जबरन मकान बना कर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।नाजायज मजमा बना कर तथा विरूद्ध करने पर गाली गलौज करते हुए जान माल की छती पहुंचाने की धमकी दी जा रही है।इस बाबत थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने कहा कि आवेदन मिला है जांच कर कानूनी कारवाई की जायगी ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…