परवेज अख्तर /सीवान:
जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के अरंडा निवासी रविशंकर साह के पुत्र दीपक कुमार साह ने एसपी सीवान को आवेदन दे अपने बड़े भाई को शराब केस कांड से मुक्त कराने को ले गुहार लगाई है। आवेदक ने अपने आवेदन में दर्शाया है कि मै एवम् मेरा बड़ा भाई रिंकू कुमार साह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते है माता पिता काफी वृद्ध तथा लंबी बीमारी से ग्रसित है। आंदर एमएच नगर थाना कांड संख्या 205/20 के सूचक अखिलेश सिंह ने 5 दिसंबर को एक प्राथमिकी दर्ज किये। जिसमे शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिए।
स्थानीय लोगों के बहकावे में आकर सूचक मेरे बड़े भाई का नाम प्राथमिकी में दर्ज कर दिए जब की मेरा भाई ना कभी शराब बेचा है और न कभी शराब पिया है। इस घटना को स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर पता चल जाएगा। क्यूंकि मेरे भाई पर आज तक कोई अन्य केस दर्ज नहीं है। मौके पर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मोतीलाल प्रसाद, सुनील कुमार पाठक, पशुराम जी प्रसाद ,अक्षय कुमार आदि सहित दर्जनों ग्रामीण आवेदन पर हस्ताक्षर कर शराब केस कांड में मुक्त कराने को ले एसपी से गुहार लगाई है ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…