परवेज अख्तर/सीवान:- शहर के विशिष्ट दत्तक ग्रहण की 8 वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले को महिलाओं कि संगठन ऐपवा ने गंभीरता से लेते हुए पीड़ित बच्ची को न्याय दिलाने के लिए बड़े आंदोलन करने की चेतावनी जिला प्रशासन सहित राज्य सरकार को दिया है. ऐपवा जिला अध्यक्ष मालती राम ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी करते हुए दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग किया है. जिलाध्यक्ष मालती राम ने आरोप लगाते हुए कहा है कि शहर के नई बस्ती फतेहपुर मोहल्ले में स्थित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है. बच्ची ने बलात्कारी का नाम भी बताया है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि दोषियों पर कार्रवाई करने की बजाय पीड़ित लड़की को मोकामा शेल्टर होम भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में महिला थाने में एफआईआर भी दर्ज हुआ है तथा डॉक्टरों की मेडिकल रिपोर्ट भी आ गई है. लेकिन अभी तक इस में कोई कार्रवाई नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट पता चल रहा है कि जिला प्रशासन इस संगीन मामले में गंभीर नहीं है. इस तरह की घटना में हमेशा प्रशासन का रुख नकारात्मक ही रहता है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…