आरा: आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के राजा मोहल्ला पीर बाबा मोड़ के समीप शनिवार की देर शाम हथियारबंद बदमाशों ने युवक को गोली मार दी. जख्मी युवक को दो गोली मारी गई जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल (Ara Sadar Hospital) लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार जख्मी युवक मोती टोला निवासी विजय यादव का 22 वर्षीय पुत्र विकास यादव है.
जख्मी विकास यादव ने बताया कि वह शाम को रौजा मोहल्ला मोड़ के समीप खड़ा था, तभी दो हथियारबंद बदमाश वहां आ धमके और बोले कि तुम यहां क्यों खड़े हो, इसके बाद उसने गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया था लेकिन परिजन उसे पटना ना ले जाकर शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज कराया जा रहा है.
जख्मी विकास यादव ने सुशील यादव सहित दो लोगो पर गोली मारने का आरोप लगाया है. इलाज कर रहे सर्जन डॉ.विकास सिंह ने बताया कि जख्मी युवक को एक गोली बाएं पैर में जांघ में लगी है जो आर पार हो गई है एवं दूसरी गोली उसके दाहिने पैर में घुटने के नीचे लगी है वह भी आर पार हो गई है. बाये जांघ में गोली लगकर व आरपार होने के कारण उसकी जांघ की हड्डी फ्रैक्चर कर गया है।जिसके कारण काफी उसका खून काफी बह गया है अभी उसकी स्थिति नाजुक है.
बदमाशों ने युवक को गोली क्यों मारी है, इसका कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है. घटना की सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत अपने दलबल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और जख्मी युवक से घटना की जानकारी ली. इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…