Categories: छपरा

छपरा में हथियारबंद लुटेरों ने गोली मारकर किया घायल, कर बाइक लूटी

छपरा: जिले के रसूलपुर- चैनपुर सड़क पर लौवारी गांव के समीप तीन हथियार बंद लुटेरों ने बाइक चालक को रोक कर बाइक, मोबाइल, एटीएम कार्ड व नकदी लूट लिया. विरोध करने पर लुटेरों ने बाइक चालक सीवान जिले के सीसवन प्रखण्ड के महानगर गांव निवासी अभिषेक कुमार सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया है. बताया जाता है कि घायल युवक ने आदम्य साहस से लुटेरों से भीड़ गया और उनके चाकू व एक गोली छीन लिया.

सूचना मिलने पर रसूलपुर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर घायल युवक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पुलिस वाहन से लाकर उपचार कराया. अस्पताल के चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि घायल युवक खतरे से बाहर है. पुलिस ने गोली और चाकू बरामद कर लिया है.

बताया जाता है कि अभिषेक छपरा से अपने घर रविवार की रात्रि में जा रहा था. इसी दौरान लुटेरों ने इस घटना को अंजाम दिया. रसूलपुर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चा हो रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026