पड़ोसी के जगने के कारण चोर हुए असफल
परवेज़ अख्तर/सिवान: नगर के सिटी मार्ट मॉल में सोमवार की रात्रि चोरों ने चोरी करने का असफल प्रयास किया पड़ोसी के जगने के कारण घटना को अंजाम नहीं दे सके वही इसकी सूचना रात में पुलिस को देने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरों द्वारा छोड़े गए कई हथियार जब किया तथा चोरी की घटना की जांच में जुट गई घटना के संबंध में सिटी मार्ट के मालिक अजीत मिश्रा ने बताया कि मॉल के पिछले हिस्से में खिड़की को चोरों द्वारा तोड़ा जा रहा था जिसकी आवाज पड़ोसियों ने सुना और हो हल्ला किया जिसके बाद चोर हड़बड़ाहट में अपने कई हथियार छोड़कर भाग गए उन्होंने बताया कि पिछले साल भी मॉल के पिछले हिस्से से प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था उस वक्त सीसीटीवी फुटेज में चोर का चेहरा भी अस्पष्ट आया था परंतु पुलिस चोर को पकड़ने में असफल रही उन्होंने संदेह जताया उसी चोरों द्वारा फिर घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई थी चोरी की घटना की सूचना मॉल के मालिक अजीत मिश्रा ने पुलिस को दे दिया है इस संबंध में थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि रात में सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची है और चोरों के हथियार जप्त किया गया है इस घटना में शामिल चोरों की पहचान की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…