Siwan News

​फौजी दंपती को दबंगों ने पीटा, आइडी कार्ड छीना

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पूर्वी खुरमाबाद मोहल्ला में दबंगों ने एक फौजी दंपती की पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान दबंगों ने फौजी का आइडी कार्ड भी छीन लिया। आइडी छीन लिए जाने के कारण फौजी पुन: अपनी ड्यूटी पर नहीं जा सका। इस मामले में पीड़ित दंपती ने थाने में आवेदन देकर चार को नामजद किया है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि मंगलवार की रात कुछ दबंगों ने फौजी के दरवाजे पर अचानक धावा बोल दिया। घटना में आर्मी के जवान रविकांत राय एवं शिक्षिका पत्नी रिंकू राय को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला मैरवा के कुलदीपा करछुई उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षिका है।
घटना को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर आसानी से फरार हो गए। घटना के बाद से फौजी का पूरा परिवार खौफजदा है, क्योंकि घटना को अंजाम देकर जाते समय हमलावर धमकी देकर गए हैं। इसलिए अनहोनी की घटना का भय उन्हें सता रही है। वहीं घटना के बाद मोहल्ले के कुछ लोगों ने मामले को दबाने के लिए फौजी दंपती पर दबाव भी बनाया। इस कारण पीड़ित ने एक दिन बाद थाने में आवेदन दिया। पीड़ित फौजी रविकांत राय ने थाने में आवेदन देकर खुरमाबाद स्टैंड के मीठू सिंह, प्रिंस, रीतिक राम, मीठू सिंह की पत्नी समेत कुछ अज्ञात लोगों को आरोपित किया है। घायल फौजी राजस्थान के जयपुर में कार्यरत है तथा छुट्टी पर घर आया है तथा गुरुवार को नौकरी पर जाने वाले थे। तब तक उक्त घटना घट गई। फौजी को आइडी कार्ड की चिंता सता रही है। फौजी ने बताया कि मेरे परिवार में मेरी पत्नी रिंकू राय एवं इकलौता पुत्र मोहित राय घर पर रहता है। इसलिए अनहोनी की चिंता सता रही है। पुलिस घायल फौजी के आवेदन पर मामले की छानबीन कर रही है।​[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024