Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

हर हाल में सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी करें: एसपी

परवेज़ अख्तर/सिवान:- ​सोमवार को एसपी नवीन चंद्र झा ने अपने सभागार में सभी पुलिस पदाधिकारियों संग क्राइम मीटिंग की। मीटिंग के दौरान एसपी ने जिले में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी पुलिस पदाधिकारीयों को दिशा निर्देश देते हुए कहा की पुलिस जिले में सक्रिय अपराधियों पर पैनी नजर रखे और उनकी गिरफ्तारी हर हाल में सुनिश्चित करें।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुफ्फसिल थाना में लगातार बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं पर थाना प्रभारी को निरंतर क्षेत्र में गश्त के साथ गहनता से जांच करने का निर्देश दिया और साथ ही थाने में लम्बित पड़े कांडों में तेजी से डिस्पोजल करने का भी निर्देश दिया। इसके बाद सभी थानाध्यक्षों को एस ड्राइव में तेजी लाने पर भी जोर दी। इस मौके पर एएसपी कांतेस मिश्र ,सभी सर्किल इंस्पेक्टर ,नगर थाना प्रभारी सुबोध कुमार,जीबी नगर थाना प्रभारी ललन कुमार,बड़हरिया थाना प्रभारी मुकेश कुमार,मुफ्फसिल थाना प्रभारी अभिजीत कुमार,बसंतपुर थाना प्रभारी उदय कुमार,गोरियाकोठी थाना प्रभारी उदय कुमार सिंह,भगवानपुर थाना प्रभारी राकेश मोहन,पचरुखी थाना प्रभारी अमित कुमार,जीरादेई थाना प्रभारी सुनील कुमार,नौतन थाना प्रभारी अनिल कुमार,समेत पूरे सम्पूर्ण जिले के थाना प्रभारी मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026