परवेज अख्तर/सिवान : नगर थाना की गश्त पार्टी ने सोमवार की सुबह थाना क्षेत्र के दरबार मस्जिद समीप से एक ऑटोमेटिक लोडेड पिस्टल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पिस्टल में दो गोली लोड थी। पकड़ा गया अपराधी हुसैनगंज का गोपालपुर निवासी अमीरुल्लाह है। नगर थाना इंस्पेक्टर ने बताया कि दरबार मस्जिद के पास एक युवक जा रहा था उसके पास पिस्टल होने की सूचना मिली। सूचना के बाद गिरफ्तारी के लिए टीम को भेजा गया। युवक को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक ऑटोमेटिक लोडेड पिस्टल बरामद किया गया। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि गिरफ्तार युवक कमर में पिस्टल को रखकर जा रहा था तभी इसका शर्ट उठा गया और लोगों ने पिस्टल देख कर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि अमीरुल्लाह ने किसी शादी में शामिल होने की बात पूछताछ के क्रम में बताई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…