✍️परवेज़ अख्तर/सीवान:
रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेल पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की देर शाम सीवान जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया से एक युवक को 228 पीस 180 एमएल के विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक अभय कुमार है जो सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र के बाकरपुर निवासी वीरेंद्र सिंह का पुत्र है.
आरपीएफ निरीक्षक राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि शुक्रवार को रेलवे सुरक्षा बल तथा रेल थाना सीवान द्वारा नूतन वर्ष पर संयुक्त रूप से सीवान रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में निगरानी के क्रम में एक व्यक्ति मिला. बैग को चेक करने पर उसमें 228 पीस ऑफिसर च्वाइस व्हिस्की 180 एमएल प्रति बोतल बरामद हुआ. रेल थाना सीवान पर कांड संख्या 345 / 23 दर्ज किया गया है. बरामद शराब की अनुमानित कीमत 26460 रुपए बताई जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…