परवेज अख्तर/सीवान:- संठी पंचायत की मुखिया निशा देवी पर विकास कार्यों में धांधली किए जाने का गंभीर आरोप लगाया गया है। इस मामले गांव के कई लोगों ने डीएम व बीडीओ को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। मुखिया पति रविशंकर सिंह उर्फ रवि सिंह पर भी लोगों ने फर्जीवाड़ा का आरोप लगाया है। मुखिया पति पर आरोप है कि उन्होंने मनरेगा में 14 महीना फर्जी तरीके से मिट्टी भराई व ईंट सोलिंग में काम किया हैं। यह काम 6 फरवरी 2019 से 19 फरवरी 2019 के बीच हुआ है। लोगों का कहना है कि मुखिया पति ने कभी काम ही नहीं किया है। सिर्फ फर्जी तरीके से हाजिरी बनाई गई है। इसकी शिकायत संठी गांव निवासी सुशील कुमार सिंह उर्फ मनोज सिंह ने की है। वहीं पंचायत भवन तक मिट्टी भराई नहीं किये जाने को लेकर मुखिया निशा देवी पर आरोप लगाया गया है। प्रखंड प्रशासन पंचायत भवन गौरा कुंवर इंटर कॉलेज मौजूद होने की बात कह रहा है। जबकि कॉलेज प्रशासन का कहना है कि यहां कोई पंचायत भवन है ही नहीं। इधर मुखिया पति रविशंकर सिंह ने सभी आरोपों को निराधार बताया। कहा कि मेरे जमीन में पोखरा खोदा गया है तो जॉब कार्ड मेरा बना है, लेकिन भुगतान नहीं हुआ है। पंचायत भवन को कॉलेज के लोग अपना भवन बता रहे हैं। सभी कागजात मेरे पास है। दुर्भावना से ग्रसित होकर विरोधी अनाप-शनाप आरोप लगा रहे हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…