Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

लापरवाही से गुठनी पीएचसी में आया एआरवी निष्प्रभावी

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के अस्पतालों में एंटी रैबीज वैक्सीन की किल्लत तो दूर हो गयी लेकिन समस्या अब भी जस की तस बनी हुई है। कारण है कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण काफी मात्रा में डोज निष्प्रभावी हो गया है। दरअसल डोज के रखरखाव में शीत श्रृंखला प्रणाली का ध्यान नहीं रखा गया है। लिहाजा वैक्सीन को प्रभावी रखने के लिए मानकों के अनुरूप आवश्यक तापमान नहीं मिलने से हजारों रुपए के वैक्सीन अब किसी काम का नहीं रह गया है। बावजूद खानापूर्ति में मरीजों को इसका डोज जैसे-तैसे दिया जा रहा है। इधर अस्पताल प्रशासन का कहना है कि वैक्सीन के रखरखाव को लेकर आवश्यक उपकरण नहीं होने से ऐसा हो रहा है। हालांकि क्षेत्र में किसी मरीज को कुत्ता, सियार व बिल्ली आदि जानवरों के काटने के बाद वैक्सीन को आधे घंटे फ्रीजर में रखकर उन्हें लगा दिया जाता है।

गुठनी पीएचसी का है मामला

एआरवी डोज निष्प्रभावी होने का मामला गुठनी पीएचसी का है। दरअसल सोमवार को कुछ मरीज सियार के काटने के बाद एंटी रैबीज वैक्सीन का डोज लेने के लिए अस्पताल पर आए थे। कुछ देर बाद शीत श्रृंखला के मानको के विपरित लाए गए वैक्सीन डोज को देखकर सभी बिफर पड़े। बाद में निराश होकर सभी वापस लौट गए।

क्या कहते हैं सीएस

सिविल सर्जन यदुवंश शर्मा ने कहा कि यदि वैक्सीन को कई दिनों तक शीत श्रृंखला प्रणाली से दूर रखा जाता है तो वह निष्प्रभावी हो जाता है। उसका डोज किसी मरीज को देने पर वह प्रभावी नहीं होगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026