✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड के परशुरामपुर गांव में सोमवार को नेपाल से युवक का शव पहुंचते ही स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृत युवक की पहचान परशुरामपुर निवासी बच्चा राम के पुत्र जितेंद्र राम के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी बिंदा देवी ने बताया कि बरदहा निवासी ठेकेदार विजय साहनी मेरे पति को नेपाल के हथौड़ा में शिवम सीमेंट कंपनी में काम करने के लिए ले गए थे।
वहीं 16 सितबर को काम करने के दौरान चार मंजिला मकान से गिरने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक को तीन पुत्र क्रमश: शिवकुमार, विक्की कुमार एवं अंकेश कुमार हैं, नाबालिग हैं। वे सभी अपने मृत पिता के शव देख रो रहे थे। आसपास के ग्रामीण उन्हें ढाढ़स बंधा रहे थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…