असांव: संदेहास्पद स्थिति में युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान: असांव थाना क्षेत्र के असांव बाजार स्थित एक स्वर्ण व्यवसायी की रविवार की सुबह तकरीबन तीन बजे संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. मृतक कैलाश सोनी के 18 वर्षीय पुत्र श्यामबाबू सोनी है.मृतक मूलरुप से बड़हरिया निवासी है. कैलाश सोनी अपने पत्नी समेत तीन पुत्रों के साथ कई सालों से असांव बाजार स्थित सूरज मार्कट में पूजा ज्वेलर्स नामक दुकान चला कर अपना भरण पोषण कर रहे थे.बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह करीब तीन बजे कैलाश सोनी अपने पुत्र श्यामबाबू से पीने के लिए पानी मांगें.

श्यामबाबू पानी देने के बाद सोने चले गये. तभी अचानक गला में घड़घड़ाहट की परेशानी महशूस हुई तो परिजन इलाज के लिए सीवान ले जा रहे थे. तभी आंदर ढाला के पास अचानक मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों में चीख चीत्कार मच गयी.सभी दहाड़ मार कर रोने बिलखने लगे.वहीं शव का अंतिम संस्कार रकौली स्थित सरयू घाट पर किया गया. मृतक काफी मिलनसार प्रवृत्ति का था. इस घटना के बाद पूरे बाजार में शोक की लहर है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026