असांव: तीन लोगों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के अर्कपुर गांव में बुधवार की सुबह कुछ लोगों द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया तथा घर के बक्से में रखे 50 हजार रुपये की संपत्ति लेकर चले गए। इस मामले में अर्कपुर निवासी कृष्णा साहनी की पत्नी सुमन देवी ने वरीय पदाधिकारी को आवेदन देकर गांव के ही तीन लोगों को आरोपित करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। उसने आरोप लगाया है कि मैं अपने दरवाजे पर मवेशी खिला रही थी तभी उक्त गांव के तीन आए और गाली गलौज करने लगे।

जब मैं इसका विरोध किया तो वे सभी मुझे मारने की धमकी देने लगे। मैं किसी तरह अपनी जान बचाकर घर में जाकर छिप गई। इसके बावजूद वे लोग घर में घुसकर मारने पीटने लगे। जब बीच बचाव करने आए मेरे पति कृष्णा साहनी व मेरी सास आई तो उक्त लोगों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही बक्से का ताला तोड़कर नकद समेत 50 हजार रुपये की संपत्ति लेकर चले गए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026