असांव: सरकारी भूमि पर जबरन घर बनाने व रंगदारी मांगने का आरोप, एसपी से न्याय की गुहार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के शिवपुर सकरा गांव में दबंग लोगों द्वारा सरकारी भूमि पर जबरन घर बनाने व रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए गांव के ही रामनाथ चौरसिया ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उसने आरोप लगाया है कि पड़ोसी रामबालक चौरसिया द्वारा सरकारी जमीन पर तीन मंजिला मकान बना लिया गया है।

वहीं जो भी थोड़ी जमीन बची थी, उसपर भी लालबाबू पासवान द्वारा जबरदस्ती घर बनवाया जा रहा हैं। कहा है कि इस मामले में थाना में आवेदन देने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लालबाबू पासवान द्वारा एससी-एसटी मामले में फंसाने की धमकी भी दी जाती है। वहीं लालबाबू पासवान ने बताया कि मेरे ऊपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026