परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के खरदरा नोनिया टोला गांव में सोमवार की शाम बकरी की चोरी करते ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना देकर उसे सौंप दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि खरदरा नोनिया टोला गांव के प्रिंस चौहान की बकरी सड़क पर चारा खा रही थी। इसी बीच चोर अपनी बाइक पर बकरी लादकर भागने लगा।
बकरी की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने उक्त युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया और उसकी बाइक भी जब्त कर ली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पकड़े गए युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मंगलवार को जेल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक दारौंदा थाना क्षेत्र के चकरी मठिया निवासी विकास भारती है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…