परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना के दुदही टोला व असांव गांव के बीच चंवर में सोमवार को विद्युत शार्ट सर्किट से आग लगने से 10 कट्ठा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना की जानकारी होते ही प्रमुख प्रतिनिधि पवन कुमार यादव समेत काफी संख्या में ग्रामीा पहुंच कर आग बुझाने में जुट गए।
ग्रामीणों के घंटों प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। बताया जाता है कि तेज पछुआ हवा के कारण विद्युत तार आपस में टकरा रहे थे। इस दौरान शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने खेत लगी गेहूं की फसल में पकड़ ली। अभी ग्रामीण कुछ समझ पाते आग विकराल रूप धारण कर लिया तथा देखते ही देखते 10 कट्टा में लगी गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया। इस अगलगी में असांव निवासी सुभाष मिश्रा की फसल बर्बाद हुई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…