परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव के लोहगाजर टोला में हुई डकैती व झोपड़ीनुमा घर में आग लगा देने के मामले में असांव थाना की पुलिस ने 27 बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी की है। इस दौरान पुलिस ने दो वाहन को जब्त करने के साथ एक को गिरफ्तार कर ली है तथा कागजी कार्रवाई के बाद शनिवार को उसे जेल भेज दी है। गिरफ्तार व्यक्ति करमौल गांव निवासी दशई यादव है। ज्ञात हो कि परशुरामपुर गांव के लोहगाजर टोला निवासी हरिहर यादव की विधवा चंपा देवी ने असांव थाना में शुक्रवार की रात आवेदन देकर गांव के ही मकुर्धन यादव, सुधांशु यादव, विवेक यादव, अशोक यादव, उमा प्रकाश यादव, गोविंदा यादव, ददन यादव एवं करमौल गांव निवासी दशई यादव व अन्य 20 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी कराई है।
आवेदन में कहा है कि उक्त सभी लोग 23 मार्च की रात देसी कट्टा, राइफल, लोहे का राड एवं घातक हथियार लेकर मेरे घर में डकैती करने एवं मेरे देवर, नाती, भतीजा को जान से मारने की नीयत से झोपड़ीनुमा घर में आग लगा दिए। साथ ही घर में रखा दो पेटी उठा ले गए। उस पेटी में आभूषण समेत करीब एक लाख के सामान थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस एक स्कार्पियो वाहन एवं एक स्प्लेंडर बाइक को जब्त की है। साथ ही करमौल गांव निवासी दशई यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…