असांव: वाहन में आग लगाने के मामले में दो पर प्राथमिकी, एक गिरफ्तार व एक फरार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाने की टीम ने परशुरामपुर गांव में वाहन में आग लगाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया तथा पूछताछ के बाद गुरुवार को जेल भेज दिया। ज्ञात हो कि परशुरामपुर निवासी सह भाजयुमो उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी की स्कार्पियो व ट्रैक्टर में तीन जनवरी की रात आग लगने से जल गई थी। इस मामले में राजीव रंजन तिवारी ने बुधवार की देर शाम थाने में आवेदन देकर गांव के ही प्रदीप ओझा व छितनपुर निवासी रोहित सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी कराई थी।

उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रदीप ओझा एवं रोहित सिंह दोनों तीन जनवरी की रात मेरे आरा मशीन में आग लगा दिए थे जिससे वहां खड़ी स्कार्पियो एवं ट्रैक्टर समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि परशुरामपुर निवासी प्रदीप ओझा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, फिलहाल छितनपुर निवासी रोहित सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026