परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाने के करमौल गांव में बीते 22 अगस्त की नवविवाहिता हत्या मामले में आंदर के मदेशिलापुर निवासी व मृतका की मां लीलावती कुंवर स्व पति परशुराम यादव ने दो महिला समेत सात लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.अपने आवेदन में कहा है कि मेरी बेटी पूनम देवी की शादी 8 मार्च 2019 को करमौल निवासी लोरिक यादव के पुत्र सुनील यादव के साथ हिंदू रिति रिवाज के साथ संपन्न हुई थी. लेकिन शादी के महज दो माह बाद से ही पति सुनील यादव, देवर सुजीत यादव व अजीत यादव, ननद निधू कुमारी, मां किस्मती देवी, रामा यादव व अनिल यादव ने दहेज में एक लाख नगद एवं बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करने लगे. इसके लिए हमारी बेटी पर लगातार अत्याचार करते हुए उसके साथ मारपीट गाली-गलौज कर रहे थे.
यह सब अत्याचार मेरी बेटी सहन करती थी.यह सब हमलोग बताती थी. मेरी बेटी का एक ढाई साल का पुत्र है. हम लोग उसके ससुराल जाकर कई बार पंचायती कर मामले को शांत कराया था. बावजूद इसके लिए हमारी बेटी को प्रताड़ित करते थे. बीते 22 अगस्त सुबह 9:10 बजे करीब सुजीत यादव और सुनिल यादव फोन पर मारने का धमकी दे रहे थे. उसी दिन दिन के करीब 3 बजे अज्ञात आदमी ने फोन कर बताया है कि अपनी बेटी को घर बुला लीजिए नहीं तो जान से मार देंगे. उसके बाद फिर किसी अज्ञात ने बताया कि आपकी बेटी को मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर शव को पंखे से लटका दिया गया है. इस मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…