परवेज अख्तर/सीवान: जिले के आसांव थाना क्षेत्र बभनौली गांव निवासी प्रमोद कुमार पांडेय की हत्या मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है. इस घटना में मृतक के पिता त्रिभुवन पांडे ने पांच लोगों को आरोपित किया है. जिसमें से एक को गिरफ्तार कर पुलिस अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. दिये गए आवेदन में मृत शिक्षक के पिता ने कहा है कि उनका बेटा अपने स्कूल में पढ़ाने के लिए जा रहा था. इसी बीच रास्ते में सिद्धेश्वर नाथ पांडेय उर्फ टिंकू पांडेय, पुष्पेंद्र पांडेय उर्फ पुआ पांडेय, रत्नेश्वर पांडेय उर्फ रिंकू पांडेय, विवेक पांडेय उर्फ बिहारी पांडेय व ओमकारनाथ पांडेय घात लगाए हुए थे. उन्होंने ही मेरे बेटे की हत्या कर दी.
उन्होंने पूर्व में जमीन के विवाद को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है. आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी शुरू कर दी. पुलिस ने नामजद ओमकार नाथ पांडे को गिरफ्तार कर अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. एसपी शैलेश कुमार सिन्हा का कहना है कि घटना की जांच कर इसमें शामिल आरोपितों पर सख्त कार्रवाई होगी. पुलिस ने नामजद आरोपियों में से उनके पिता ओमकार नाथ पांडे को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…