असांव: प्रशासन ने मछली विवाद को सुलझाया, ग्रामीणों ने मनाया मछली महोत्सव

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान: असांव गांव स्थित पुराना पोखरे पर शुक्रवार को असांव थाने की पुलिस की देखरेख में मछली पकड़ने का कार्य किया गया। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में असांव, मोग्लानीपुर, पतेजी, शनिचरा टोला समेत आदि गांव के ग्रामीणों द्वारा मछली पकड़ महोत्सव मनाया गया। ज्ञात हो कि दो अप्रैल गांव गांव स्थित सरकारी पुराना पोखरा में मछली पकड़ने के विवाद को ले पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि ललन यादव व वर्तमान प्रमुख राधा देवी के बीच कहासुनी हो गई थी।

इसको लेकर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, सीओ रामेश्वर राम द्वारा पांच अप्रैल को वर्तमान व पूर्व प्रमुख के साथ बैठक कर समझौता कराया गया था और शुक्रवार को सार्वजनिक स्तर पर प्रशासन की देखरेख में ग्रामीणों द्वारा मछली पकड़ा गया। इस मौके पर सीओ, थानाध्यक्ष, प्रखंड प्रमुख राधा देवी, पवन कुमार यादव, जिला पार्षद अरविंद कुमार यादव, मुखिया सतीशचंद्र गुप्ता समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026