असांव: पुलिस टीम पर हुए हमला मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाने की टीम ने मंगलवार की रात छितनपुर गांव में छापेमारी कर पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित छितनपुर निवासी जितेंद्र सिंह बताया जा रहा है।

फिलहाल छह आरोपित फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। ज्ञात हो कि 19 फरवरी की देर शाम छितनपुर निवासी आरोपित रोहित सिंह को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया था। इस हमले में एएसआइ जगदीश प्रसाद समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इस मामले में घायल एएसआइ के बयान पर सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024