असांव: छापेमारी में एक अपराधी गिरफ्तार, चार अन्य फरार

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के असांव थाना की पुलिस ने गुरुवार की रात आंदर थाना के चितौर गांव में छापेमारी कर एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान चार अन्य अपराधी मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आंदर थाना के चितौर गांव में किसी गोदाम में दो माह से पांच अपराधी हथियार के साथ रहते थे। किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए साजिश रच रहे थे। इसी बीच सूत्र द्वारा अपराधियों के रहने की सूचना आंदर थाना को ना देकर असांव थाना की पुलिस को दी गई थी।

सूचना पर असांव थानाध्यक्ष इंद्रदेव महतो ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोदाम की चारों तरफ से घेराबंदी कर बंद ताला को तोड़ा। ताला टूटने की आवाज सुनकर सभी अपराधी चौकन्ने हो गए। ताला टूटते ही चार अपराधी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। काफी दूर उनका पीछा करने के बाद पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं चार अपराधी भागने में सफल रहे। इस सबंध में थानाध्यक्ष इंद्रदेव महतो ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026