असांव: मोतिहारी जेल में बंद कैदी की इलाज के दौरान मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव निवासी प्रभुनाथ राम की मौत इलाज के दौरान मोतिहारी सदर अस्पताल में हो गयी। इस संबंध में परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार उसकी हालत 23 दिसम्बर की देर शाम खराब हो गई। जिसके बाद मोतिहारी जेल प्रशासन ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी पत्नी रामवती देवी का आरोप है कि 23 दिसंबर को ही उसके पति की मौत हो गई थी।

लेकिन जेल प्रशासन द्वारा इसकी सूचना 24 दिसंबर को दी गई थी। जबकि जेल प्रशासन ने उसके शव को 25 दिसंबर की देर शाम परिजनों को सौंपा। जानकारी के अनुसार 18 फरवरी 2000 में चुनावी रंजिश को लेकर मनिया गांव के रामनरेश दुबे की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के मामले में मृतक की पत्नी सुमित्रा देवी ने असांव थाना में दर्ज एफआईआर में मनिया गांव निवासी अक्षयवर राम, इंद्रदेव भगत, रघुनाथ भगत, रामाशंकर पासवान, विजय भगत व छितनपुर गांव निवासी प्रभुनाथ राम को आरोपित किया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026