परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के मानपुर पतेजी गांव निवासी कृषि सलाहकार शुभनारायण राम का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे 52 वर्ष के थे। निधन के बाद पत्नी सुशीला देवी, पुत्र सूरज कुमार, वकील कुमार, राहुल कुमार एवं पुत्री कुमकुम कुमारी समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ज्ञात हो कि शुभनारायण राम सहसरांव पंचायत में कृषि सलाहकार के पद पर कार्यरत थे।
उनके निधन की खबर मिलते ही कृषि विभाग के कर्मियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। बीएओ अजय कुमार, हरेराम सिंह, जितेंद्र पासवान, धनंजय कुमार, रंजीत सिंह, मनीष कुमार, भाकपा माले नेता ललन यादव, सुरेंद्र पासवान, जिलापार्षद अरविंद यादव, पूर्व जिलापार्षद शीतल पासवान समेत दर्जनों नेताओं व कर्मियों ने शोक प्रकट की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…