परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के बिजुलिया पेट्रोल पंप पर रविवार की देर शाम बाइक में तेल भरवाने को लेकर बदमाशों ने नोजलमैन व मैनेजर के साथ मारपीट तथा 1.10 लाख रुपये छीनकर फरार हो गए। घायल मैनेजर व नोजल मैन को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंदर में भर्ती कराया गया। घायल नोजलमैन व मैनेजर की पहचान रघुनाथपुर थाना के बंगरा गांव निवासी विमल यादव व शैलेश सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं।
इस मामले में पेट्रोल पंप मालिक अनिल कुमार यादव ने सोमवार को असांव थाना में आवेदन देकर बिजुलिया निवासी सत्येंद्र यादव, मिथिलेश यादव, पप्पू यादव, महेंद्र यादव अन्य तीन-चार अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। उन्होंने आवेदन में कहा है कि उक्त सभी लोग बाइक में तेल भरवाने के लिए आए और नोजलमैन को तेल भरने के लिए दबाव बनाने लगे। जब नोजलमैन ने कहा कि इंतजार करिए, इसपर वे सभी लोग मारपीट करने लगे और मैनेजर से एक लाख 10 हजार रुपया छीनकर फरार हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि प्राथमिकी कर ली गई है मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…