मैरवा में आशा की हृदयाघात से मौत, स्वास्थ्य कर्मी शोकाकुल

परवेज अख्तर/सिवान: नौ सूत्रीय मांगों को लेकर आशा का धरना-प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। इस कारण ओपीडी नहीं चल सका। वहीं एक आशा की मौत रविवार की रात हो जाने से प्रदर्शनकारियों समेत रेफरल अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों में शोक की लहर देखी गई। मृत आशा की पहचान मिस्करही निवासी सरस्वती देवी के रूप में हुई। इधर शोकाकुल आशा ने अपनी मांगों को लेकर ओपीडी के समक्ष धरना दिया।

बताते हैं कि सरस्वती देवी रेफरल अस्पताल में आशा के पद पर थीं। सरस्वती देवी अस्पताल परिसर में स्थित सरकारी आवास में पति के साथ रहती थीं । उनके प्रति भी रेफरल अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी हैं। शनिवार को धरना प्रदर्शन के बाद वापस अपने आवास में लौट गईं। शाम उनके सीने में दर्द की शिकायत हुई। दवा लेने के बाद भी दर्द से आराम नहीं हुआ। अगले दिन इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले जाया गया। स्थिति में सुधार नहीं होने पर चिकित्सक ने रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाने के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि वह हृदय रोग से पीड़ित थीं और कुछ दिनों से बीमार थीं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024