परवेज अख्तर/सिवान : बिहार चिकित्सा संघ एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर12 सूत्री मांगों को ले आशा का हड़ताल शनिवार को आठवें दिन भी जारी रहा। आशा अपनी मांगें पूरी होने तक हड़ताल पर डटी रहीं और इमरजेंसी सेवा को छोड़कर आउट डोर सेवा बाधित किया। पचरुखी प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में माले कार्यकर्ता तथा आश कार्यकर्ताओं ने ताला बंदी कर प्रदर्शन किया। संघ की अध्यक्षता सारण प्रमंडलीय मंत्री दीनानाथ शर्मा,सचिव विजय सिंह, जयकरन महतो, गुड्डू मिश्रा, आशा संध्या देवी, पूनम देवी,फुलकांती देवी, ममता देवी, संगीत देवी, गुड़िया देवी, तारा देवी, मुनि देवी, संजू देवी, नंदा देवी, सूर्यमुखी देवी सहित सैकड़ों कई मौजूद थीं। वहीं भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा संघ की अध्यक्ष मीरा देवी के नेतृत्व में करीब दर्जनों आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। इस दौरान गीता देवी, सोना, प्रेमा कुमारी, मालती देवी, निर्मला देवी, गीता देवी,सुनीता देवी, देवी आदि उपस्थित थी। लकड़ी नबीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं ने ताला बंद कर प्रदर्शन किया। इस दौरान 10 दिसंबर को सिवान जिला समाहरणालय एवं सदर अस्पताल का घेराव एवं विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष संध्या देवी, नूरजहां खातून, सचिव सुनीता कुंवर, जोगिंदर प्रसाद, मंजू देवी, पुष्पा देवी, उपाध्यक्ष सुनीता कुंवर, चंदा देवी, गीता देवी, शोभा देवी, शारदा देवी, अनवरी खातून, अमरावती देवी, सुशीला देवी, सुमित्रा देवी, मातेश्वरी देवी, संगीता देवी आदि शामिल थी। इसके अलावा बड़हरिया, मैरवा, बसंतपुर, रघुनाथपुर आदि प्रखंडों में हड़ताल जारी रहा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…