Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

एम 3 सीरीज के ईवीएम व वीवीपैट से होगा विधानसभा चुनाव : डीएम

परवेज अख्तर/सिवान :- कोरोना संक्रमण के बीच बिहार विधानसभा आम चुनाव 2020 की तैयारी भी जारी है। विधानसभा चुनाव को स्वच्छ एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराने के लिए बुधवार को जिला समाहरणालय सभागार में सेक्टर पदाधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय व एडीएम रमण कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जविल कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि इस बार के चुनाव में एम थ्री सीरीज के ईवीएम व वीवीपैट मशीन से वोट डाला जाएगा। इसलिए हर हाल में प्रत्येक पदाधिकारियों को नए मशीन की विधिवत जानकारी अवश्य रुप से प्राप्त करनी है।

साथ ही मशीन का हैंडऑन अभ्यास भी करना अनिवार्य है। कहा कि चुनाव के बाद हार का ठीकरा इवीएम पर फोड़ने व चुनावी धांधली के आरोप लगाए जाते रहे है। नए इवीएम से ऐसी शिकायतें नहीं मिलेगी। बुधवार को मास्टर ट्रेनर ने महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र तथा गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रशिक्षुक सेक्टर पदाधिकारियों को कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट और वीवीपैट की पूरी जानकारी दी। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार तिवारी, महाराजगंज अनुमंडल पदाधिकारी मंजीत कुमार, प्रशिक्षण कोषांग पदाधिकारी सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विपिन कुमार राय, अपर अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक चंदन, समेत अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

नोटा सहित 384 अभ्यर्थियों का मतदान होगा संभव

मास्टर ट्रेनर ने बताया कि पिछले लोकसभा व विधानसभा उप चुनाव में एमटू सिरीज का ईवीएम मशीन प्रयोग किया गया था, इसमें एक कंट्रोल यूनिट से सिर्फ चार बैलेट यूनिट जुड़ सकते थे। इसके द्वारा नोटा सहित 64 अभ्यर्थियों के लिए मतदान हो सकता था, लेकिन इस बार एम थ्री सिरीज में काफी बदलाव किया गया है। एम 3 सीरीज में कंट्रोल यूनिट का आकार एवं संरचना थोड़ा छोटा किया गया है। साथ ही कंट्रोल यूनिट से एक साथ 24 बैलेट यूनिट को जोड़ा जा सकता है। इससे नोटा सहित 384 अभ्यर्थियों का मतदान संभव है। इसके पूर्व के वीवीपैट मशीन के साथ बीएसडीयू नामक एक छोटा डिस्प्ले भी होता था, जिसे इसबार हटा दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026