Siwan News

एनआरसी व सीएए के समर्थन में युवा मंच भगवानपुर की सभा

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के राजरोशन सिंह कॉलेज के प्रांगण में एनआरसी व सीएए के समर्थन में युवा मंच भगवानपुर ने एक सभा आयोजित किया. जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ देव रंजन सिंह व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडे थे. एनआरसी व सीएए पर बोलते हुए डॉ देव रंजन सिंह ने कहा कि कुछ पार्टियां जनता को गुमराह कर रही हैं. एनआरसीसी के लिए तो स्व. राजीव गांधी ने ही असम में घुसपैठ की समस्या के समाधान के लिए स्वीकृति दी थी. वर्तमान सरकार ने उसे केवल लागू किया है. पूरे देश में अगर कहीं भी कोई अवैध घुसपैठी है तो उसे देश से बाहर निकलना तो सरकार का कर्तव्य है. अभी हाल ही में सीवान की अदालत ने बांग्लादेश से आए कुछ अपराधी घुसपैठियों को डकैती के अपराध में सजा सुनाई है. डॉ देव रंजन ने कहा कि सीएए या नागरिकता संसोधन कानून पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से धार्मिक प्रतारणा के कारण भाग कर आए अल्पसंख्यकों को भारत में शरण और नागरिकता देने के लिए है न कि किसी भारतीय की नागरिकता लेने के लिए है. इस अवसर पर युवा मंच भगवानपुर के द्वारा सीवान जिला भाजपा अध्यक्ष संजय पांडे का अभिनंदन शॉल और पुष्प गुच्छ देकर किया गया. वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया की संजय पांडेय एक सफल अध्यक्ष साबित होंगे. मौके पर मोहन पांडे, सियाराम प्रसाद, शैलेंद्र कुशवाहा, विभिषन सिंह, अर्जुन सिंह, लोकेश नाथ पांडे, शशिभूषण सिंह, मोहन सिंह, कृष्णगोपाल, बिरेंदर कुशवाहा, दिलिप भारती, बबन तिवारी, उपेंद्र सिंह, उपेंद्र पंडित, सुरेंदर सिंह, त्रिलोकीनाथ श्रीवास्तव, रामानंद राम, ललन शर्मा, श्रीभगवान सिंह, दीपक आंनद, मुकेश सिंह, बिभाष सिंह, राकेश शर्मा, मुकेश कुमार, दीपू सिंह, राहुल दुबे, हरिकृष्ण उपाध्यय, नवीन सिंह, सोनू सिंह, बंटी पांडे, सुबोध सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, पप्पू सिंह, रोहित सिंह आदि लोग मौजूद रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026