Siwan News

छेड़खानी का विरोध पर चाकू व लाठी-डंडा से किया हमला, दो घायल

परवेज अख्तर/सिवान : नगर थाना क्षेत्र के मलेश्वरी चौक पर शनिवार वार की रात छेड़खानी का विरोध करने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान एक पक्ष के तीन युवकों ने दूसरे पक्ष के दो लोगों पर चाकू व लाठी डंडा से वार कर उन्हें घायल कर दिया। मारपीट देख मलेश्वरी चौक पर मेला घूमने आए लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर उधर भागने लगे। वहीं जैसे ही पुलिस को मामले की सूचना मिली नगर थाना इंस्पेक्टर सुबोध कुमार मौके पर पहुंचे और मामले को नियंत्रित करते हुए मामले को शांत कराया। मारपीट में एक पक्ष के दो सगे भाई घायल हो गये जिनका इलाज सदर अस्पताल में चला रहा है। घायलों के बयान पर तीन लोगों को नामजद किया गया है। वहीं इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। जबकि दो फरार चला रहे हैं। मामले में मौलेश्वरी चौक निवासी रवि कुमार उर्फ राहुल कुमार ने नगर थाना को आवेदन दिया है कि मौलेश्वरी चौक पर सीन समारोह के दौरान चार से पांच की संख्या में शरारती तत्वों ने कुछ लड़कियों से छेड़खानी की। छेड़खानी करने वालों में किसुन कटरा निवासी आदित्य कुमार, तुरहा टोली निवासी सत्यम कुमार व आकाश कुमार शामिल थे। जिसका विरोध मैंने किया तो चाकू व लाठी डंडा से मुझ पर वार कर दिया गया। जिससे मैं गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट देख बीच बचाव करने आए मेरे भाई को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। मामले में नगर थाना इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि रात्रि सूचना मिली की कुछ युवक मौलेश्वरी चौक पर रात्रि में मारपीट किए हैं, मारपीट करने के आरोप में आदित्य कुमार को जेल भेजा जा रहा है जबकि दो फरार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026