Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान के सराय ओपी प्रभारी पर हमला,जांच में जुटी पुलिस

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के सराय ओपी क्षेत्र के गोसाई छपरा बाजार में मंगलवार की देर शाम गश्त में निकले ओपी प्रभारी गोपाल पांडेय समेत गश्त दल पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान शरारती तत्वों ने उनकी गाड़ी के शीशा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

बाद में जब मुख्यालय से फोर्स गई तो शरारती तत्व वहां से भाग खड़े हुए। मामले में पुलिस शरारती तत्वों की पहचान में जुटी है।बताया जाता है कि एक बाइक पर तीन युवक गोसाईं छपरा गांव से आ रहे थे। पुलिस को देख बाइक को घूमा भागने के दौरान गिर पड़े। बाइक सवार वैशाखी के थे। स्थानीय ग्रामीणों ने समझा कि वह युवक गांव के ही हैं यह सोच ग्रामीण गश्त कर रही पुलिस से उलझ गए। पुलिस व ग्रामीणों में कहा सुनी हो गई।

कुछ लोगों द्वारा घटना के फोटो एवं वीडियो भी बनाया गया तथा चालक से मारपीट भी की गई। लोगों ने पुलिस जीप के शीशा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूत्रों के अनुसार ओपी प्रभारी से धक्कामुक्की भी की गई। गश्त दल की संख्या चार थी और ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में थे। ओपी प्रभारी गोपाल पांडेय ने बताया कि मामले में शरारती तत्वों की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026