Categories: पटना

प्रकाश पर्व में शामिल होकर बिहार से पंजाब लौट रहे सिख संगत पर हमला….आधा दर्जन घायल…

भोजपुर: गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर पटना आए सिख संगतों पर पंजाब लौटने के दौरान आरा-सासाराम पथ पर चरपोखरी के पास हमला कर दिया गया। पत्थरबाजी में आधा दर्जन सिख संगत घायल हो गए। उनका इलाज चरपोखरी पीएचसी में कराया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद स्‍थानीय पुलिस वहां पहुंची। घायलों को लेकर अस्‍पताल गई। जिला से भी डीएसपी के नेतृत्‍व में पुलिस टीम वहां के लिए रवाना हो गई है। हमले में घायल सभी लोग पंजाब के मोहाली के निवासी हैं।

बताया जाता है कि प्रकाश पर्व संपन्‍न होने के बाद सभी सिख संगत पटना से ट्रक पर सवार होकर पंजाब लौट रहे थे। ट्रक पर कुल 20 महिलाएं व 40 पुरुष सवार थे। भोजपुर जिले में आरा-सासाराम पथ पर चरपोखरी के ध्‍यानी टोला में चंदा वसूला जा रहा था। वहां तीन-चार दर्जन लोग मौजूद थे। यज्ञ के नाम पर लोग चंदा वसूल रहे थे। इस दौरान सिख संगत की गाड़ी पहुंची तो उसे भी चंदा के लिए रोका गया। ट्रक के चालक तजिंदर सिंह से चंदा मांगा। इसके बाद ही विवाद शुरू हो गया।

उसने विरोध किया तो गाड़ी से खींचकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। जब सिखों ने इसका विरोध किया तो उनालोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इसमें छह लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसपी विनय तिवारी ने डीएसपी राहुल सिंह के नेतृत्‍व में पुलिस टीम को वहां भेजा। डीएसपी ने बताया कि पुलिस टीम को भेज दिया गया है। वे स्‍वयं भी जा रहे हैं। डीएसपी के नेतृत्‍व में की गई छापेमारी में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घायलों ने बताया कि वे लोग पटना हरमंदिर में गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व में शामिल होने आए थे। लौटने के दौरान बिहार में उनपर हमला किया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026