Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

जामो बाजार में रंगदारी की मांग पूरा नहीं करने पर हमलावरों ने मारपीट कर तीन लोगों को किया जख्मी, दो रेफर

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के जामो बाजार चौक के बगल स्थित दुर्गा मंदिर के समीप बृहस्पतिवार को पर हमलावरों ने रंगदारी की मांग पूरा नहीं करने पर तीन लोगों को पीट पीटकर जख्मी कर दिया। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। आनन-फानन में परिजनों ने तीनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरेयाकोठी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को गंभीर अवस्था में सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां दो घायलों का इलाज सिवान सदर अस्पताल में चल रहा है। जबकि एक घायल का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरेयाकोठी में जारी है।

सदर अस्पताल में इलाजरत घायल पवन कुमार ने बताया कि मेरे ही बगल के लोग रंगदारी की मांग पूरा नहीं होने पर उक्त घटना को अंजाम दिया है। पवन कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को मैं अपने भूमि पर अल्बेस्टर लदवा रहा था। की तभी बबलू प्रसाद, दीपक प्रसाद तथा लाल बाबू प्रसाद तीनो लोग आ धमके तथा बोलने लगे कि पहले पूर्व में मांगी गई रंगदारी की रकम पूरा करो उसके बाद अल्बेस्टर को लदवाओ मेरे द्वारा नकारात्मक जवाब दिया गया तो उपरोक्त लोगों ने पारंपरिक हथियारों से हमला बोलकर  3 लोगों को जख्मी कर दिया। इस संबंध में जामो बाजार थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की अनुसंधान की जाएगी। खबर लिखे जाने तक घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026