Tarwara Hindi News

अभी-अभी:-तरवारा के नौरंगा में चाकू मार हत्या का प्रयास, पटना रेफर

परवेज अख्तर/सीवान:
जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव में हमलावर ने एक (45 वर्षीय )व्यक्ति को जान मारने की नियत से चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उक्त घटित घटना बुधवार की देर शाम की बताई जा रही है।आनन-फानन में परिजनों ने घायल व्यक्ति को इलाज हेतु सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है।घायल व्यक्ति के सीने में गंभीर जख्म होने के कारण उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

घायल व्यक्ति राजेश सिंह (45 वर्ष) है जो नौरंगा गांव निवासी स्वर्गीय हरिलाल सिंह का बेटा बताया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि बगल के गांव इलामदीपुर निवासी गौरी सिंह का पुत्र आनंद सिंह ने घटना को अंजाम दिया है।परिजनों ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाला आनंद सिंह बीते दिन अपने परिवार में झगड़ा झंझट कर लिया था। इसी के बीच बचाव में राजेश सिंह पहुंचकर बीज बचाओ किये हुए थे।इसी कारण आनंद सिंह ने घटना को अंजाम दिया है।उधर घटना की सूचना मिलते ही जी.बी. नगर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह के निर्देश के आलोक में स्थानीय पुलिस घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त आनंद सिंह की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष श्री सिंह के द्वारा परिजनों का मौखिक बयान लेते हुए अपनी देख रेख में चिकत्स्कों के परामर्श के अनुसार पटना भेजवाया। खबर लिखे जाने तक पुलिस को सफलता हासिल नही हो सकी थी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024