परवेज अख्तर/सिवान:- रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के निखतिकला गांव में एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है. बताया जाता है कि साधु बाबा के बगीचा के पास एक आठ वर्षीय बच्ची खेल रही थी. उसी दौरान अमहरा निवासी मंतोष राजभर उसे बिस्किट व मोबाईल गेम का लालच देकर गलत नियत से खेत की तरफ लेकर चला गया. बाद में बच्ची के रोने व चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास में क्रिकेट खेल रहे लड़के उस तरफ भागे. अपने तरफ लड़कों को आते देख मंतोष भी भागने लगा. करीब एक किलोमीटर दौड़ाने के बाद उसे लड़कों ने पकड़ लिया. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. जिसे बाद में पहंचकर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष मनोज प्रभाकर ने बताया कि आरोपी मंतोष राजभर को जेल भेज दिया गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…