Categories: पटना

ब्वायफ्रेंड के बुलाने पर मिलने पहुंची युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास….विरोध करने पर चाकू मार किया घायल….8 बार किया चाकू से वार….

पटना: जिले में नए साल के जश्न के बहाने एक युवती से गैंगरेप की कोशिश करने का मामला सामना आया है। बताया जा रहा है कि युवती को नए साल का गिफ्ट देने के लिए बुलाया गया था, जहां उसके साथ गैंगरेप की कोशिश की गई। लेकिन जब वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हुए तो उन्होंने युवती को चाकू घोंपकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिलहाल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना डंडारी थाना क्षेत्र की है, जहां बीते शनिवार शाम को यह घटना हुई है। पीड़िता की मां ने बताया, 6 बजे शाम में अपने किसी सहेली से मिलने की बात बोलकर वह घर से निकली थी। 10 मिनट बाद ही उसे चाकू मारकर घायल करने की सूचना मिली। उसके फोन से किसी युवक का नंबर मिला है। जिसने उसे कॉल कर गिफ्ट देने के लिए मिलने बुलाया था।

वहीं, युवती के चाचा की मानें तो जब उसकी भतीजी गिफ्ट लेने के लिए अपने बॉयफ्रेंड के पास पहुंची तो वहां पहले से ही कुछ और दोस्त मौजूद थे। उनस सभी बदमाशों ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। इसका विरोध करने पर सात से आठ स्थानों पर चाकू गोद दिया। बाद में मरा हुआ समझकर भाग गए। वह सड़क किनारे बेहोश गिरी मिली थी। राहगीर की सूचना पर हम लोगों को जानकारी हुई। इसके बाद हम लोग अस्पताल ले गए।

घटना की सूचना मिलते ही डंडारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है । फिलहाल लड़की बेहोश है और कुछ बोल पाने में असमर्थ है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया, ‘अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। लड़की के होश में आने के बाद ही सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। फिलहाल मामले की तहकीकात शुरू कर दी गई है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024