परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के नौतन थाना क्षेत्र के खाप मिश्रौली गांव में शुक्रवार की शाम उतर प्रदेश से बजार कर घर आ रहे भाई-बहन को मारपीट कर घायल कर तथा छेड़खानी करने का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है. घायल भाई खाप मिश्रौली गांव निवासी प्रशांत कुमार तिवारी ने थाने लिखित आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग किया. उसका आरोप था कि शुक्रवार की शाम उतर प्रदेश के रामपुर बाजार से अपने छोटी बहन के साथ अपने घर बाइक से आ रहे थे.
तभी गांव के महावीर मंदिर के पास पूर्व दुश्मनी को लेकर हमारे उपर जान मारने की नियत से जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया गया, जब मेरी छोटी बहन बचाने पहुंची तो उसे भी मारपीट कर घायल करते हुए उसके साथ छेड़खानी करने की प्रयास किया गया.
आसपास के लोग दौड़े तो सभी छोड कर भाग चले, जाते जाते हमारा बाईक तथा मोबाइल छिन कर साथ लेते गये. अपने लिखित आवेदन में अपने गांव के चार लोगों को आरोपित किया है. घायल दोनों भाई-बहन का इलाज नौतन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. इस संबंध में थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने कहा कि आवेदन मिला है. जांच कर कार्रवाई की जायगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…