Categories: पटना

बिहार में NDA को तोड़ने की हो रही कोशिश, सुशील मोदी ने घटक दलों से की अपील

पटना: राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा है कि बिहार में एनडीए को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। अब पूर्व आइएएस दया प्रकाश सिन्हा और सम्राट अशोक की आड़ में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) नेताओं के बीच चल रही बयानबाजी बंद होनी चाहिए। इस दौरान बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने एनडीए नेताओं को नसीहत भी दी है।

उन्होंने कहा है कि सम्राट अशोक पर आधारित उस पुरस्कृत नाटक में उनकी महानता की चर्चा भरी पड़ी है, औरंगजेब का कहीं जिक्र तक नहीं, लेकिन दुर्भाग्यवश, इस मुद्दे को तूल दिया जा रहा है। बकौल सुशील मोदी, 86 वर्षीय लेखक दया प्रकाश सिन्हा का वर्ष 2010 से किसी राजनीतिक दल में नहीं हैं। अहम यह है कि सिन्हा के एक साक्षात्कार को गलत ढंग से प्रचारित कर एनडीए को तोड़ने की कोशिश की गई। अब सिन्हा ने नए साक्षात्कार में सम्राट अशोक के प्रति आदर भाव प्रकट करते हुए सारी स्थिति स्पष्ट कर दी, तब एनडीए के दलों को इस विषय का यहीं पटाक्षेप कर परस्पर बयानबाजी बंद करनी चाहिए।

सुशील मोदी ने कहा कि दया प्रकाश सिन्हा के गंभीर नाट्य लेखन और सम्राट अशोक की महानता को नई दृष्टि से प्रस्तुत करने के लिए उन्हें साहित्य अकादमी जैसी स्वायत्त संस्था ने पुरस्कृत किया। यही अकादमी दिनकर, अज्ञेय तक को पुरस्कृत कर चुकी है। उन्होंने कहा कि साहित्य अकादमी के निर्णय को किसी सरकार से जोड़ कर देखना उचित नहीं। राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि भाजपा सम्राट अशोक का सम्मान करती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने उनकी स्मृति में डाक टिकट जारी किया था।

सुशील मोदी ने कहा कि भाजपा ने बिहार में पहली बार सम्राट अशोक की 2320वीं जयंती बड़े स्तर पर मनायी और हमारी पहल पर बिहार सरकार ने अप्रैल में उनकी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम अहिंसा और बौद्ध धर्म के प्रवर्तक सम्राट अशोक की कोई भी तुलना मंदिरों को तोड़ने और लूटने वाले औरंगजेब से कभी नहीं कर सकते। अशोक ने स्वयं बौद्ध धर्म स्वीकार किया, लेकिन उनके राज्य में जबरन धर्मान्तरण की एक भी घटना नहीं हुई। वे दूसरे धर्मों का सम्मान करने वाले उदार सम्राट थे, इसलिए अशोक स्तम्भ आज भी हमारा राष्ट्रीय गौरव प्रतीक है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026