सिवान में शराब में जब्त 43 वाहनों की हुई नीलामी

  • 64 वाहनों में 56 वाहनों की होनी थी नीलामी
  • 8 वाहनों पर पड़े थे एक-एक आवेदन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में शराब के साथ जब्त किये गये 56 वाहनों की शनिवार को जिला परिषद के सभागार में नीलामी हुई। नीलामी में चार पहिया से लेकर दो पहिया वाहनों की बोली लगी। इसको लेकर काफी संख्या में लोगों की भीड़ रही। सुरक्षा को लेकर काफी संख्या में पुलिस जवान भी तैनात किए गए थे। उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन की देख-रेख में इंस्पेक्टर समरजीत सिंह के नेतृत्व में देर शाम तक नीलामी की प्रक्रिया चलती रही। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि शनिवार को 64 वाहनों में से 56 वाहनों की नीलामी होनी थी।

इसमें बाइक, स्काॅर्पियो, बोलेरो समेत विभिन्न प्रकार के वाहन शामिल हैं। आवेदकों से वाहनों की निर्धारित न्यूनतम मूल्य की 10 फीसद राशि अग्रधन के साथ उत्पाद कार्यालय में जमा कराया गया था। देर शाम तक 43 वाहनों का नीलामी की प्रकिया पूरी हो चूकी थी। बताया कि आठ वाहनों पर एक-एक आवेदन पड़ा था इस कारण उसकी नीलामी नहीं हुई। बता दें कि इससे पहले भी शराब मामले में जब्त वाहनों की नीलामी हो चुकी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026