परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के धनौती ओपी क्षेत्र के धनौती गांव निवासी अनिल सिंह के दो बेटे क्रमशः आदित्य कुमार सिंह(16 वर्ष) व अविनाश कुमार सिंह(24 वर्ष) को असामाजिक तत्वों ने पूर्व के कांड संख्या 315 /2020 को उठाने को लेकर जबर्दस्त पिटाई कर दी। इस दौरान आदित्य सिंह व अविनाश कुमार सिंह को हमलावरों ने चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन-फानन में परिजनों ने दोनों को इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अविनाश कुमार सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना में शामिल दो आरोपी बिशाल कुमार यादव पिता बुटन यादव व रंजन यादव पिता बलिस्टर यादव दोनों ग्राम मोजाहिदपुर थाना धनौती ओपी को घायल के परिजनों ने धर दबोचा। बाद में इसकी सूचना परिजनों ने स्थानीय धनौती ओपी को देकर दोनों को पुलिस के हवाले सुपुर्द कर दिया।
उक्त घटना के बाद से दो गांव के दो गुटों में तनाव ब्याप्त है। पुलिस गांव में सुरक्षा की दृष्टि से गस्त लगा रही है। सदर अस्पताल से भेजे गए ओडी स्लिप के आधार पर नगर थाने की पुलिस पदाधिकारी दोनों घायलों का फर्द बयान लेकर स्थानीय थाना को भेज दी है। उधर घटना के संबंध में धनौती ओपी प्रभारी लक्ष्मण यादव ने बताया कि परिजनों ने अपने मौखिक बयान में दो नामजद तथा दो अज्ञात लोगों का नाम बताया है। जिसमें दो की गिरफ्तारी कर ली गई है। तथा दो अज्ञात लोगों को चिन्हित कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। नगर थाना से प्राप्त फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…