दुस्साहस: भगवानपुर के पनियाडीह गांव में जब भूमि विवाद को लेकर गरजने लगी बंदूकें

  • हुई फायरिंग में दो घायल, मची अफरा-तफरी
  • एक व्यक्ति गिरफ्तार जबकि चार बाइक जप्त

परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के पनीयाडीह गांव में शनिवार के शाम दो पक्षों में भूमि विवाद को ले विवाद इस हद तक बढ़ गया की बंदूकें तक गरज उठी.इस मामले में एक महिला सहित दो लोग गोली का शिकार हो घायल हो गए. घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां से चिकित्सकों ने घायल महिला राम सुंदरी देवी को सदर अस्पताल सीवान रेफर कर दिया है. दूसरा घायल अमर जीत कुमार है. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज कुमार, एएसआई सीपी पासवान, बली राय, राम विलास राय, आफताब आलम दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच स्थिति का जायजा लेते हुए एक व्यक्ति शिवकारण साह गिरफ्तार कर लिया और मौके से चार बाइक को जप्त कर लिया.

गिरफ्तार शिव कारण साह के जख्मी होने के कारण पुलिस इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया. घायल राम सुंदरी देवी ने बताया कि मदन साह के घर से पूर्व से भूमि विवाद चल रहा था.जिसकी शिकायत थाने में भी की गई है. कई बार इस मामले की जांच पुलिस द्वारा भी की गई और आवश्यक हिदायत भी दी गई. शनिवार को आधा दर्जन बाइक पर लगभग पंद्रह से बीस लोग पहुंचे और गोली चलना शुरू कर दिया. जिससे दो लोग घायल हो गए.थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी में जुटी हुई है. उन्होंने कहा कि स्थित सामान्य है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026